शादी का नाटक रच नाबालिग से किया दुष्कर्म, दोषी को अदालत से सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फैसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी को 20 हजार रुपए का अर्थदंड और राज्य सरकार को पीड़िता को एक लाख रुपए का प्रतिकर देने का आदेश दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2019 को पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान लेने निकली थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि कुछ समय पहले उनके मकान में किराए पर रहने वाला सनी उर्फ सोनू नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था.

जांच में साफ हुआ कि वह (आरोपी) किशोरी को पहले हरिद्वार और फिर मेरठ ले गया और वहां उसने एक मंदिर में शादी का नाटक किया. उसके बाद दोनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक हॉस्टल में करीब सवा महीने तक पति-पत्नी के रूप में रहे. हॉस्टल संचालक मोहित शर्मा ने अदालत में गवाही दी कि उसने किशोरी को अपनी पत्नी बता कर कमरा किराए पर लिया था.

विशेष लोक अभियोजक अल्पना थापा ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता अपने बयानों से आंशिक रूप से मुकर गई और बचाव पक्ष के दबाव में कहा कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी. हालांकि, अदालत में स्कूल रिकॉर्ड टीसी और मेडिकल साक्ष्य के आधार पर यह माना की घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 साल थी.

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता है. जिसके बाद आरोपी सनी उर्फ सोनू निवासी हस्तिनापुर, मेरठ को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड और राज्य सरकार को पीड़िता को एक लाख रुपए का प्रतिकर देने का आदेश दियादजे गया है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!