पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में तय समय के भीतर समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नियुक्ति देने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप राज्य की नई खेल नीति तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गोलापार (हल्द्वानी) में आगामी माह से शैक्षणिक सत्र शुरू करने तथा प्रवेश और नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने “एक ब्लॉक-एक मिनी स्टेडियम” योजना के तहत निर्माण कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित खेल अवसंरचना के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने और 39वें राष्ट्रीय खेल-2027 की तैयारी के लिए खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में स्थापित करना है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं “एक ब्लॉक-एक मिनी स्टेडियम” योजना के तहत 48 मिनी स्टेडियम बन चुके हैं और 10 पर निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा गोलापार खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण एवं प्रवेश प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के बीच ABVP और NSUI दोनों ही संगठनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ABVP…

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप
    error: Content is protected !!