कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल ने शिरकत की 

कारगिल विजय दिवस पर देहरादून के शौर्य स्थल में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कारगिल के शहीदों और वीर नारियों को नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल की जीत सिर्फ सैन्य विजय नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 16 से 18 हजार फीट की दुर्गम चोटियों पर बेहद कठिन परिस्थितियों में भारतीय जवानों ने जो पराक्रम दिखाया, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल ने वीर नारियों के साहस की भी सराहना की और भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों और कारगिल योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जबकि तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में दो हजार से अधिक वीर नारियों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। राज्यपाल ने युवाओं से कारगिल के वीरों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किय

  • Related Posts

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक दिवस के मौके पर देहरादून में कई शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत कई शिक्षकों का…

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी के शुद्धिकरण यज्ञ मामले में उत्तराखंड की सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दावा किया है कि कर्नाटक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई
    error: Content is protected !!