ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से युवती का अपहरण, गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म; तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर जिले में एक युवती के कथित अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र से तीन बाइक सवार युवकों ने युवती का अपहरण किया और उसे गदरपुर में नेशनल हाईवे-74 के किनारे स्थित चारे के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम, महिला पुलिस अधिकारियों और डॉग स्क्वायड की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए।

 

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सूचना देर रात प्राप्त हुई थी, लेकिन घटनास्थल की सटीक जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। पीड़िता की चिकित्सीय जांच के बाद जब वह बयान देने की स्थिति में आई, तब महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसे घटनास्थल ले जाया गया। वहां फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक दिवस के मौके पर देहरादून में कई शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत कई शिक्षकों का…

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी के शुद्धिकरण यज्ञ मामले में उत्तराखंड की सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दावा किया है कि कर्नाटक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई
    error: Content is protected !!