Rishikesh Adventure Sports: लोगों को खूब पसंद आ रही ये एक्टिविटी, दो माह में डेढ़ लाख पर्यटक उठा चुके लुत्फ

षिकेश में कौडियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। ऋषिकेश के कौडियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग करने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो माह में ही डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक गंगा में रिवर राफ्टिंग लुत्फ उठा चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप कुछ अधिक ही बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्रों में जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, वहीं तराई और पहाड़ी क्षेत्र भी भीषण गर्मी से अछूते नहीं हैं। ऐसे में गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि सबसे अधिक पसंद की जा रही है।

ऋषिकेश में कौडियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। देश- विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां गंगा की लहरों में रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में गंगा नदी में 263 पंजीकृत कंपनियों की 576 राफ्ट्स मौजूद हैं।

इसके माध्यम से करीब 30 हजार लोग इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष से रूप रोजगार पा रहे हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटन की बात करें तो सबसे अधिक पर्यटक यहां गंगा में रिवर राफ्टिंग के आकर्षण से ही यहां पहुंचता है। जिससे यहां कैंपिंग, होटल, रिसार्ट तथा पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसाय भी लाभांवित होते हैं।

वर्ष 2022-23 के वित्तीय सत्र में राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे पर्यटकों की संख्या पर गौर करें तो, पूरे सत्र में चार लाख 31 हजार 870 पर्यटक गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचे थे। जबकि वर्ष 2023-24 के राफ्टिंग सत्र में यह संख्या तीन लाख 94 हजार 345 रही।

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!