सोना बेचने पर टैक्स लगने का समाजसेवी ने किया विरोध

आम बजट 2024-25 पारित होने के बाद देहरादून के सोशल एक्टिविस्ट संजय कनौजिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बजट 140 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है बल्कि यह बजट कुछ पूंजीपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी संजय कनौजिया ने आभूषण बेचने पर 12.5% टैक्स लगाए जाने का भारी विरोध करते हुए कहा कि आभूषण बेचने पर किसी भी प्रकार का कर नहीं लगाया जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि गरीब लोग जरूरत पड़ने पर अपने गहने को दुकानों में बेचने जाते हैं अब यदि सरकार इन गहनों पर इतना ज्यादा टैक्स वसूल करेगी तो आम जनता की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, गृह मंत्री, लोकसभा स्पीकर, रक्षा मंत्री, राज्यसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष को एक पत्र प्रेषित कर दिया गया है जिसमें उन्होंने इस कर प्रणाली पर पुनर्विचार करने के लिए सरकार को 20 दिन का समय दिया है यदि सरकार न्यायहित को ध्यान में रखते हुए इस कर प्रणाली में संशोधन नहीं करती है तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!