हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी अपराधी, 2020 से था फरार – roglognews

हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी अपराधी, 2020 से था फरार

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी अपराधी गुरदीप सिंह उर्फ गुरप्रीत को हिमाचल प्रदेश के ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी साल 2020 से फरार था और फर्जी नाम व आधार कार्ड बनाकर परिवार सहित छिपकर रह रहा था।

रुद्रपुर में लाखों की ठगी कर हुआ था फरार

गुरदीप सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर मेरठ निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) रक्षित कुमार से मकान और प्लॉट दिखाने के नाम पर 27.37 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में 22 नवंबर 2020 को कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से ही वह फरार था।

तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता

एसटीएफ ने आरोपी के फिंगरप्रिंट, वॉयस सैंपल और अन्य दस्तावेजों का बारीकी से विश्लेषण किया। डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी नई पहचान बॉबी ठाकुर पुत्र सुरेंद्र ठाकुर (निवासी हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) के रूप में पाई गई।

इसके बाद एसटीएफ की टीम ने 02 मार्च 2025 को ऊना, हिमाचल प्रदेश से उसकी गिरफ्तारी की।

एसटीएफ टीम की सराहनीय भूमिका

एसटीएफ की इस कार्रवाई में निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक बृजभूषण गुररानी, अ.उ.नि. प्रकाश भगत (सर्विलांस), हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह कनवाल की अहम भूमिका रही।

 

इस गिरफ्तारी को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा एक माह के इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

 

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!