प्रेमनगर में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर आज अखिल भारतीय करणी सेना ने थाने में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महामंत्री शुभम सिंह ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सजवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

करणी सेना का आरोप है कि प्रेमनगर, जो कि एक एजुकेशन हब है, वहां कुछ राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता बाहरी युवकों के साथ मिलकर नशे का कारोबार चला रहे हैं। इससे चोरी, मारपीट और अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष मिहिर मिश्रा, महामंत्री आशीष कुमार, महानगर अध्यक्ष सुधांशु गुप्ता और महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता कोटियाल ने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान कार्रवाई नहीं हुई, तो करणी सेना प्रेमनगर मार्केट को बंद करवाने और प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

इस प्रदर्शन में आशीष रावत, सुशांत थापा, सुनील नेगी, मुकुल बहल, राघव तोमर, शुभम बारी, आशुतोष भंडारी, आर्यन सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!