हरिद्वार नाबालिग गैंगरेप केस, कांग्रेस ने बीजेपी का पुतला फूंका, भाजपा नेताओं की फोन चैट सार्वजनिक करने की मांग

धर्मनगरी हरिद्वार में बीजेपी की पूर्व महिला नेता पर आरोप है कि उसने अपने दोस्तों से खुद की नाबालिग बेटी का कई बार गैंगरेप करवाया है. अब इस मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. सोमवार 9 जून को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला हरिद्वार पहुंचीं. ज्योति रौतेला ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का पुतला भी जलाया.

हरिद्वार के देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया. इस दौरान ज्योति रौतेला का कहना है कि भाजपा सिर्फ आरोपी महिला को पार्टी से निकाल कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोन पर हुई चैट भी सार्वजनिक की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे मंगलवार को उत्तराखंड के गवर्नर से भी मिलने जा रही हैं. यह मुद्दा भाजपा और कांग्रेस नहीं बल्कि समाज का मुद्दा है. इसलिए कांग्रेस इस लड़ाई को जब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिलता तब तक जारी रखेगी.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!