देहरादून नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर अंतरराष्ट्रीय संवाद

अमेरिका के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), यूएसए के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून नगर निगम का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में देहरादून शहर में लागू कचरा प्रबंधन प्रणाली, बढ़ते शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियां तथा समुदाय आधारित कचरा प्रबंधन मॉडल पर विशेष फोकस किया गया। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कलेक्शन और जन सहभागिता के प्रयासों की जानकारी दी।

MIT के छात्रों ने देहरादून में स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि समुदाय की भागीदारी किसी भी शहर के सफल कचरा प्रबंधन की रीढ़ होती है। प्रतिनिधिमंडल ने अपने अनुभव साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जा रहे सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल्स पर भी चर्चा की।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहरीकरण के साथ कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में वैश्विक संस्थानों के साथ विचार-विमर्श से नई सोच और बेहतर समाधान सामने आते हैं। यह संवाद भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!