पहले महिला और बच्चों को मारी टक्कर, फिर घर में घुसकर किया हमला

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव में दबंगई और हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घर के पास दुकान से सामान लेने जा रही महिला और उसके दो मासूम बच्चों को गांव के ही एक युवक ने लापरवाही से बाइक से टक्कर मार दी. महिला द्वारा विरोध जताने पर आरोपी युवक ने महिला और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाइक सवार युवक अपने परिजनों और साथियों के साथ लाठी, डंडे, फावड़े और लोहे की रॉड लेकर पीड़िता के घर पहुंच गए. चार महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर जमकर मारपीट की. इस हमले में गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को आरोपियों के चंगुल से बचाकर लक्सर अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है.

पीड़ित जॉनी निवासी रामपुर रायघटी ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी अपने दो बच्चों के साथ दुकान पर जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने जानबूझकर टक्कर मार दी और विरोध करने पर मारपीट की. आरोपी अपने साथियों के साथ हथियार लेकर घर पर हमला करने पहुंचा और उसके, उसके भाई शुभम और गर्भवती भाभी को बेरहमी से पीटा.

इस मामले में लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार महिलाओं समेत अनुज, सचिन, अंकित, अभिषेक, रोहित, निखिल, मिथुन व अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!