उत्तरकाशी के गुराड़ी गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन परिवारों के घर जलकर राख, कई पशुओं की मौत

उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची टीमों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया
इस अग्निकांड में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश को घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र के दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए।

तहसीलदार मोरी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा घटना से संबंधित विस्तृत सूचना प्राप्त होने पर अलग से भेजी जाएगी




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!