गढ़ भोज दिवस का मंत्री धन सिंह ने किया शुभारंभ।

उत्तराखंड के परम्परागत फसलों एवं भोजन के उत्सव गढ़ भोज दिवस को उत्तराखंड के स्कूल, कालेजों, मेडिकल कॉलेज में वृहद रूप से मनाया गया गढ़ भोज दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में मनाया गया हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी, तत्व फाउंडेशन, आगाज फेडरेशन एवं पर्वतीय विकास शोध केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया

इस बार राज्य सरकार के द्वारा स्कूल, कालेजों, स्वास्थ्य विभाग एवं विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से गढ़ भोज दिवस मनाने के निर्देश जारी किए गए थे। गढ़ भोज दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया अपने संबोधन में कहा की कोदा, झंगोरा, कोणी जैसे मोटे अनाज आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में जाना जाने लगा है जिसे कभी गरीबों का खाना माना जाता था उत्तराखंड के परम्परागत भोजन को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गढ़ भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने अद्वितीय कार्य किया इनके द्वारा शुरू किया गया अभियान आज पूरे देश में सराह जा रहा है
उन्होंने कहा की गढ़ भोज अभियान की वजह से ही गरीबों का अनाज माना जाने वाले श्री अन्ना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है साथ ही किसानों में भी जागरूकता बढ़ी है उत्तराखंड के संदर्भ में पर्यटन और तीर्थाटन के बाद गढ़ भोज के रूप में मोटे अनाज हमारी आर्थिकी का बड़ा हिस्सा बन रहा है जिससे हजारों परिवारों को रोजगार मिल रहा है गढ़ भोज दिवस के आयोजन के बाद से संपूर्ण उत्तराखंड में मोटे अनाजों से बनाने वाले भोजन की धूम मची है, गढ़ भोज ने अपनी पहचान कायम की है आने वाले समय में राज्य भर में गढ़ भोज की किसकी कितनी जानकारी है, उसको लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी साथ गढ़ भोज दिवस को हर वर्ष मनाया जायेगा।

बाइट :- डा. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, मंत्री उत्तराखंड।‏

Related Posts

गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
error: Content is protected !!