चोरों की टोली के मंसूबों पर दून पुलिस का पानी, चार शातिर ठग गिरफ्तार

चोरों की टोली के मंसूबों पर दून पुलिस का पानी, चार शातिर ठग गिरफ्तार

देहरादून, 08 दिसंबर 2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की सटीक रणनीति और सतर्कता से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार शातिर ठगों को बड़ी साजिश रचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये ठग देहरादून में एटीएम ठगी और सुनारों की दुकानों में चोरी की योजना बना रहे थे। इनके कब्जे से देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू, खुखरी, 27 एटीएम कार्ड और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ सदस्य देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से सहसपुर क्षेत्र में छिपे हुए हैं।

 

सूचना मिलते ही थाना सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और निर्माणाधीन हाईवे के सुनसान इलाके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

अभियुक्तों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

1. सुमित गौतम (23 वर्ष), निवासी चंदपुर, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर।

2. रमेश (32 वर्ष), निवासी चंदपुर, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर।

3. विकास (22 वर्ष), निवासी चंदपुर, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर।

4. मोनू कुमार (24 वर्ष), निवासी आलमवीरपुर दूधुली, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर।

इनका गिरोह सरगना संजय है, जो सहारनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने पूर्व में देहरादून के ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्रों में एटीएम ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

अपराध का तरीका

अभियुक्त एटीएम में पैसे निकालने आए लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते थे। साथ ही, पिन कोड जानने के बाद उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। वे अपने पास तमंचे और खुखरी जैसे हथियार रखते थे ताकि लोगों को डराकर अपनी ठगी को अंजाम दे सकें।

देहरादून में साजिश

चारों अभियुक्त देहरादून में बैंक एटीएम और ज्वेलरी की दुकानों की रेकी कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने रात में किसी एटीएम या ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने और फिर वापस अपने गांव भागने की योजना बनाई थी।

बरामद सामान

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया:

 

1. 01 देसी तमंचा (315 बोर)।

2. 01 जिंदा कारतूस।

3. 02 खुखरी।

4. 01 चाकू।

5. 27 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड।

 

6. 03 मोबाइल फोन।

 

7. 02 मोटरसाइकिल।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम

 

इस सफल अभियान में सहसपुर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी:

 

1. व0उ0नि0 विकास रावत।

2. अ0उ0नि0 अरविंद कुमार।

3. कांस्टेबल रविंद्र सिंह राणा।

4. कांस्टेबल सुनील कुमार।

5. कांस्टेबल सचिन कुमार।

6. कांस्टेबल चौकीदार मोहन राम।

7. होमगार्ड मौ. रज्जाक।

आगे की कार्रवाई

अभियुक्तों के खिलाफ सहसपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी के लिए संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के सरगना और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

एसएसपी देहरादून की सतर्कता और पुलिस टीम की तत्परता से एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई। इससे न केवल देहरादून में संभावित अपराध टला, बल्कि ठगी के गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश भी गया।

देहरादून पुलिस की इस सफलता ने अपराधियों में खौफ और जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम किया है।

 

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!