गर्ल फ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बीबीए का छात्र बना वाहन चोर – roglognews

गर्ल फ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बीबीए का छात्र बना वाहन चोर

थाना रायपुर देहादून*

१६ मई को वादी विनित तोमर पुत्र सतीश तोमर निवासी कैडिट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने थाना रायपुर में अपनी मोटर साईकिल नम्बर UK07FE-0683 यामाहा R1-5 मोटर साईकिल के सहस्त्रधारा से चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मोटरसाइकिल चोरी होने का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया एंव वाहन चोरी की घटना में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों का सत्यापन किया गया, जांच के दौरान उक्त चोरी की मोटरसाइकिल अज्ञात द्वारा चलाने जाने की सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2024 को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान सहस्त्रधारा रोड़ मयूर विहार से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अर्पित कुमार को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।*

पूछताछ का विवरण*

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह देहरादून स्थित निजी संस्थान में BBA का छात्र है तथा जिला बिजनौर उ0प्र0 का रहने वाला है तथा वर्तमान में डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है । उसके परिजनों ने उसे स्पलेण्डर मोटर साईकिल दी है, पर उसके दोस्तो के पास मंहगी मंहगी मोटर साईकिल थी और उसने अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए उसने मोटर साईकिल न0 UK07FE-0683 यामाहा R1-5 को चोरी किया और अपने गांव बिजनौर ले गया तथा नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून ले आया और चलाने लगा।

 

*नाम/पता अभियुक्त*

अर्पित कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारक जिला बिजनौर उ0प्र0

 

*बरामदगी का विवरणः* –

1-न0 UK07FE-0683 यामाहा R1-5

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!