घर में खाना बनाते वक्त भड़की आग, 8 साल का बच्ची और महिला झुलसी, टायर गोदाम भी जलकर हुआ राख

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में देर शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई. 8 वर्षीय बच्ची और एक महिला आग की चपेट में आने से झुलस गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया. आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक बाइक भी आग की चपेट में आई है. वहीं रुद्रपुर के तीनपानी में एक टायर के गोदाम में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया.अग्निशमन विभाग घटना की जांच में जुटा हुआ है.

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में गैस पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसका 8 वर्षीय बच्ची झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी अरविंद के घर पर अचानक गैस से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में खड़ी एक रखी बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग की भयावहता को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे, जिसके बाद पड़ोसी भी मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सिलेंडर में आग लगने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी.

घटना में झुलसी महिला और 8 वर्षीय बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है.अग्निशमन अधिकारी महेशचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस लीकेज या चूल्हे में अचानक भड़की आग प्रतीत हो रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस चूल्हे का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें, सिलेंडर और रेगुलेटर की नियमित जांच कराएं और आग से बचाव के उपायों को अपनाएं. फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

रुद्रपुर के तीनपानी क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई, गोदाम से धुआं निकलने पर इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड की टीम को दी. फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन चार टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक गोदाम में रखें सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए. आग इतनी भीषण थी कि गोदाम भी ध्वस्त हो गया. गोदाम मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं मंडल क्षेत्र में टायरों की सप्लाई करती है. आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि टायर के गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!