रुड़की में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हरिद्वार जिले के रुड़की में डीएवी कॉलेज के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि घटनास्थल पर गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है, वहीं वीडियो में एक युवक घायल होकर जमीन पर गिरता हुआ भी दिखाई दे रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के बाहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे विवाद में शामिल युवकों की पहचान की जा सके.

वहीं इस मामले में रुड़की सीओ नरेंद्र पंत का कहना है कि वायरल वीडियो बीते दिन 8 जनवरी गुरुवार रात का है, वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा होता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक युवक पर हमले के दौरान उसके जमीन पर गिरने की भी तस्वीर सामने आती है. गोली चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वीडियो में आवाज जरूर सुनाई दे रही है, लेकिन गोली चलते हुए दिखाई नहीं दे रही है. उनका कहना है कि ऐसे में फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

सीओ नरेंद्र पंत ने आगे बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है और विवाद में शामिल लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पूरे मामले की पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!