स्वास्थ्य शिविर सफल

उत्तराखंड में राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे ‘स्वास्थ्य सेवा समर्पण और सुशासन पखवाड़ा’ के तहत देहरादून जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, 4 जुलाई से 23 जुलाई तक चले इस पखवाड़े के दौरान जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में कुल 15 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। बारिश के बावजूद हर शिविर में औसतन 250 लोगों की भागीदारी रही। इन शिविरों के माध्यम से कुल 3,276 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, वहीं जरूरतमंद लोगों के लिए 239 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देना था, ताकि दूरदराज क्षेत्रों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकें।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!