खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इस दौरे के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में जुटी है, वहीं भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने खड़गे के दौरे को कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरी से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगी हुई है। हनी पाठक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेता उत्तराखंड आते हैं और यहां आकर सिर्फ नया मुद्दा खड़ा कर चले जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी का जिक्र करते हुए कहा कि अब मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस अपने संगठन को संभालने में भी सफल नहीं हो पाएगी।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!