
देहरादून की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी कर 3 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यही मामला किसी कांग्रेस नेता से जुड़ा होता तो अब तक ED और CBI की कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन मंत्री गणेश जोशी पर सरकार मेहरबान नजर आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी संपत्ति आखिर कहां से अर्जित की गई, साथ ही हरक सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ जब भाजपा ने आरोप लगाए थे तो तत्काल उन्होंने मेरे घर ED और CBI भेज दी थी, ओर निकला कुछ नहीं, जबकि अब सरकार अपने ही मंत्री के मामले में कार्रवाई से बचती दिख रही है।






